Smt. Vimla Devi Inter College was Established in 1961 ,it is a Government aided college, and affiliated with U P Board Prayagraj.
Smt. Vimla Devi Inter College
College Code : 1074
Udise Code - 09150200114
श्रीमती विमला देवी इण्टर कॉलेज गढ़ी रामी आगरा की स्थापना सन् 1961 मे स्व. श्री सरनाम सिंह सिकरवार गढ़ी रामी के एकल प्रयत्न एवमं आर्थिक सहयोग से हुई। विद्यालय का नाम उन्हीं की पौत्री सौभाग्यशाली श्रीमती विमला देवी के नाम से जोड़ दिया गया। विद्यालय की स्थापना के अनुप्रेरक स्व. श्री रतन सिंह सिकरवार गढ़ी रामी के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। वह विद्यालय के सर्व प्रथम प्रधानाध्यापक थे। जो बीज उन्होंने बोया वही स्वस्थ वातावरण में आज फल और फूल देने के लिए हमारे सामने है। विद्यालय के विकासमय एवं शिक्षास्तर उन्नयन में वर्ष 1969 से 1998 तक पूर्व प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम राही तथा विद्यालय की यथास्थिति बनाने में पूर्व प्रधानाचार्य श्री कृष्णपाल सिंह 1998 से 2006 तक व श्री सूर्यप्रताप सिंह भदौरिया 2006 से 2018 तक का विशेष योगदान रहा। जिसके लिए वर्तमान विद्यालय परिवार आभारी है।
विद्यालय के प्रथम प्रबन्धक स्व. श्री रामस्वरूप सिंह सिकरवार निरन्तर 1996 तक तदुपरान्त स्व. श्री अशोक कुमार सिंह सिकरवार वर्ष 1996 से 2018 तक व विद्यालय के पूर्व प्रबन्धक श्री मोरध्वज सिंह 2018 से 2021 तक व वर्तमान 2021 से प्रबन्धक श्री दीपक सिंह जी सिकरवार व वर्तमान प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार तत्काल से ही अपना पुनीत कर्तव्य समझकर विद्यालय की उत्तरोत्तर वृद्धि में भरपूर सहयोग देते रहे। क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आपने शिक्षा के महान यज्ञ में अपना तन, मन और धन की आहूति दी है। जिसका परिणाम है कि विद्यालय स्वच्छ और स्वस्थ्य वातावरण में पूर्ण निष्ठा, लगन एवं परिश्रम से देश के भावी कर्ण धारों को सुयोग्य नागरिक बनाने में सहयोग कर रहा है।
विद्यालय जिस भूमि पर स्थित है वह भूमि ग्राम पंचायत भागूपुर की उदारता का प्रतिफल है। ग्राम प्रधान स्व. श्री कप्तान सिंह, स्व. श्री महाराज सिंह, स्व श्री महीधर शर्मा तथा स्व. श्री गजाधर सिंह जी ने विद्यालय के महत्व को समझते हुए भूमि पट्टे में विधिवत रुप से दान की है। इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता का तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय परिवार उनका सदैव आभार प्रकट करता रहेगा। प्रबन्ध समिति, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के उदार सहयोग से विद्यालय वर्तमान रूप से स्वस्छ, स्वस्थ्य एवं अनुशासित पर्यावरण की भूमि में विभागीय और शासक की उदासीनता और अपेक्षा के बाबजूद राष्ट्र निर्माण में अपना अद्वितीय सहयोग प्रदान कर रहा है।
Prayer
Playground
LAB